अनिल विज ने राहुल गाँधी से पूछा वह किस किस्म के घोड़े हैं !

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी क्वालिटी भी बतानी चाहिए कि वे बाराती घोड़ा हैं, लंगड़ा घोड़ा या जंगी घोड़ा।

अनिल विज पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि रेस वाले घोड़ों को रेस में, बाराती घोड़ों को बारात में और लंगड़े घोड़ों को घर बिठाना है। विज ने कहा कि राहुल गांधी अपने सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तरह का घोड़ा बता रहे हैं, कोई बारात का, कोई रेस का या जंग का, लेकिन उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे स्वयं किस तरह के घोड़े हैं।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर, जिसमें उन्होंने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) को “हेराफेरी सर्विस कमीशन” बताया था, अनिल विज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला सही कह रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस के समय में एचपीएससी वास्तव में हेराफेरी सर्विस कमीशन था, लेकिन अब यह सही मायनों में एचपीएससी है।

शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि विशेष सत्र बुलाने के लिए क्या हमें ट्रंप के पास जाना पड़ेगा, के जवाब में अनिल विज ने कहा कि संजय राउत को देश के संविधान का कोई ज्ञान नहीं है।

विज ने सवाल किया कि पहले जब सत्र बुलाए जाते थे, तो क्या किसी विदेशी ताकत के कहने पर बुलाए जाते थे? उन्होंने कहा कि विपक्ष की भी सरकारें रही हैं और सत्र बुलाने की एक निश्चित प्रक्रिया होती है। विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब इनके दिलो-दिमाग पर ट्रंप इस कदर छा गया है कि लगता है जैसे ये ट्रंप के कहने पर उठते हैं, नहाते हैं और खाना खाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *