पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह पर दोबारा बलात्कार के आरोप

पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह पर दोबारा बलात्कार के आरोप
पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह पर दोबारा बलात्कार के आरोप
पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह पर दोबारा बलात्कार के आरोप

पंजाब के कपूरथला जिले में तारपुर चर्च के पादरी बजिंदर सिंह (42) के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में दर्ज एफआईआर के बाद कपूरथला पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इसकी पुष्टि कपूरथला के पुलिस अधीक्षक (SP) डी. सरबजीत सिंह राय ने की है।

जांच दल में एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी दीपकरण सिंह और सिटी थाना एसएचओ विक्रमजीत सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा, पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष लाली गिल ने भी मामले का संज्ञान लिया है और पुलिस से जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

क्या है मामला?

शिकायतकर्ता महिला ने सिटी थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि जालंधर के ताजपुर गांव स्थित चर्च “द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम” के पादरी बजिंदर सिंह ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। महिला के मुताबिक, उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से चर्च जाते थे, जहां पादरी ने उसका फोन नंबर लिया और उसे अनुचित संदेश भेजने शुरू कर दिए।

महिला ने आगे दावा किया कि 2022 में पादरी ने उसे चर्च के एक निजी कक्ष (कैबिन) में अकेले बुलाना शुरू कर दिया, जहां उसने उसके साथ अनुचित हरकतें कीं।

अदालत का रुख और गैर-जमानती वारंट

मोहाली जिला न्यायाधीश (ASJ) हरसिमरनजीत सिंह ने जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने उन्हें सुबह 11 बजे पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन पादरी के वकील ने व्यक्तिगत कठिनाइयों का हवाला देते हुए उपस्थिति से छूट की अर्जी लगाई, जिसे शिकायतकर्ता महिला के वकील मोहित वर्मा ने चुनौती दी।

दलीलें सुनने के बाद, न्यायाधीश ने छूट आवेदन खारिज कर दिया। इस मामले को लेकर बीते दिनों ईसाई समुदाय ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम कर दिया था।

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

कपूरथला पुलिस ने पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। एक महिला ने आरोप लगाया कि वह जालंधर के ताजपुर गांव में स्थित चर्च में सत्संग करता था, जहां उसने महिला का फोन नंबर लेकर उसे आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए।

महिला ने बताया कि 2022 में पादरी ने हर रविवार उसे चर्च के एक कमरे में अकेले बैठाना शुरू कर दिया और वहां अनुचित तरीके से छूता था। महिला उसके डर से चुप रही, लेकिन अब उसने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई।

पादरी पर पहले भी लगे थे दुष्कर्म के आरोप

यह पहली बार नहीं है जब पादरी बजिंदर सिंह पर ऐसे गंभीर आरोप लगे हैं। 2018 में भी एक महिला ने उनके खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। ज़ीरकपुर की इस महिला ने आरोप लगाया था कि पादरी ने उसके साथ यौन शोषण किया और इसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

इस मामले में बजिंदर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से इंग्लैंड भागने की कोशिश करते वक्त उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस केस में उन्हें जेल भी जाना पड़ा, लेकिन बाद में शिकायतकर्ता महिला अपने बयान से पलट गई।

बॉलीवुड से संबंध और चमत्कारी दावे

बजिंदर सिंह कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ मंच साझा कर चुके हैं और उनके कार्यक्रमों में कई फिल्मी सितारे शामिल होते रहे हैं।

उनके कई वीडियो इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जिनमें वे चमत्कारी दावे करते दिखते हैं— मरे हुए बच्चों को जीवित करने से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज करने तक।

धर्मांतरण के आरोप भी जुड़े

उन पर धर्मांतरण कराने के भी आरोप हैं। राजस्थान के भरतपुर में 11 फरवरी 2024 को एक होटल में ईसाई धर्मांतरण से जुड़ा कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें चंडीगढ़ से लाइव जुड़कर पादरी बजिंदर सिंह लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

पादरी की सफाई

इन आरोपों के बाद पादरी बजिंदर सिंह मीडिया के सामने आए और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा, “अगर आरोप लगाए गए हैं, तो सबूत भी होने चाहिए।”

उन्होंने दावा किया कि शिकायतकर्ता महिला “दुष्ट आत्माओं से पीड़ित थी” और चर्च में इलाज के लिए आई थी। उन्होंने उसे अपनी बेटी की तरह माना और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

बजिंदर सिंह ने आगे कहा, “मेरे इलाके के ही एक व्यक्ति विजय को मेरी तरक्की पसंद नहीं आ रही है और मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मैं लोगों को परमेश्वर से जोड़ने का काम करता हूं, यह मामला पूरी तरह से झूठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *