वोल्वो बसों का स्टॉप अम्बाला छावनी में करने के निर्देश

  • अम्बाला छावनी में 27 स्थानों पर बनेंगे आधुनिक बस क्यू शेल्टर
  • वोल्वो बसों का स्टॉप अम्बाला छावनी में करने के निर्देश
  • बरसात से पहले नालों की सफाई और टांगरी नदी को गहरा करने के आदेश
  • बिजली के पोल रास्तों से हटाने के निर्देश: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
  • अम्बाला छावनी में विकास कार्यों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने की बैठक
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में लोकल परिवहन को मजबूत करने के लिए 27 आधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। इनमें यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, सोलर एनर्जी से चलने वाले पंखे और लाइट्स की सुविधा होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वोल्वो बसों का स्टॉप अम्बाला छावनी में सुनिश्चित किया जाए।
श्री विज ने अम्बाला छावनी में विकास कार्यों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परिवहन विभाग और नगर परिषद को 27 बस क्यू शेल्टर बनाने के निर्देश दिए, जो ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा न बनें। डीएसपी कैंट को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि श्री विज ने पिछले वर्ष अम्बाला छावनी में लोकल बस सेवा पुनः शुरू की थी, जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

बैठक में श्री विज ने कहा कि अम्बाला छावनी बस स्टैंड से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं और कई राज्यों की बसें यहां से गुजरती हैं। इसलिए वोल्वो बसों का स्टॉप यहां जरूरी है।

श्री विज ने नगर परिषद और सिंचाई विभाग को बरसात से पहले प्रमुख नालों की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। गुडगुडिया नाले, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, महेशनगर ड्रेन और सेंट्रल नाले की सफाई पर जोर दिया गया। उन्होंने स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन की मशीनों से सफाई और बब्याल पंप हाउस की कार्यप्रणाली जांचने के आदेश दिए।

श्री विज ने सिंचाई विभाग को टांगरी नदी के तल को गहरा करने और रेलवे लाइन के नीचे समन्वय के साथ खुदाई करने के निर्देश दिए। महेशनगर पंप हाउस से टांगरी नदी तक कंक्रीट नाले की सफाई भी सुनिश्चित करने को कहा।

ऊर्जा मंत्री के रूप में श्री विज ने बिजली निगम को 38 करोड़ रुपये की लागत से बिजली ढांचे को मजबूत करने और रास्तों में बाधा बन रहे पुराने पोल व ट्रांसफार्मर हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम विनेश कुमार, नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र लाठर, बिजली निगम के एसई वीके गोयल, नगर परिषद ईओ देवेंद्र नारवाल, जीएम रोडवेज अश्विनी डोगरा, डीएसपी कैंट रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *