Blog Page 2

HomeBlog Page 2

रिपोर्टर: मनजीत सहगल दिनांक: 2 मार्च, 2026 | समय: 12:15 AM | स्थान: शिमला, हिमाचल प्रदेश शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के 18,925 आंगनवाड़ी केंद्रों और 15,181 सरकारी स्कूलों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य और प्राथमिक शिक्षा को नई दिशा दी है। इस व्यापक अभियान के तहत 5.34 लाख से अधिक छात्रों को 'मुख्यमंत्री बाल पोषण आहार योजना' के जरिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर बाल्यावस्था देखभाल (ECCE) और संतुलित पोषण सुनिश्चित करना है, ताकि प्रदेश का भविष्य मानसिक और शारीरिक रूप से सुदृढ़ बन सके। सक्षम आंगनवाड़ी और शिक्षा का समन्वय राज्य सरकार ने बाल्यावस्था देखभाल को सुदृढ़ करने के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को 'आंगनवाड़ी सह-स्कूल' घोषित किया है। इसके क्रियान्वयन के लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 1,030 सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं, जिनमें से जिला चम्बा में 100 केंद्रों पर विशेष कार्य किया जा रहा है। इस वित्त वर्ष में आंगनवाड़ी सेवा योजना पर 113 करोड़ रुपये और विशेष पोषाहार कार्यक्रम पर 1516.09 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। अधिकारियों और सुपरवाइजरों को 'स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर' के रूप में प्रशिक्षित किया गया है ताकि केंद्रों का संचालन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के अनुसार हो सके। किचन गार्डन: स्कूलों में पोषण की पाठशाला हिमाचल के 14,464 विद्यालयों में 'किचन गार्डन' पहल एक सफल मॉडल के रूप में उभरी है। मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं और …

  • more articles

चंडीगढ़ : हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय  गीता महोत्सव-2024 के मुख्य सांस्कृतिक मंच पुरुषोत्तमपुरा बाग व हरियाणा पवेलियन के मुख्य मंच पर देश और प्रदेश के जाने-माने कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगे। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देश-विदेश में देखा जा सकेगा। इसके लिए सरकार …

चंडीगढ़ , 5 दिसम्बर - हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार  किसानों  को आर्थिक तौर पर सम्पन्न बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आज राज्य सरकार न केवल किसानों की फसलों का …

 कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 का इस बार देश के पांच राज्यों के 6 विश्वप्रसिद्ध मंदिरों से भी लाइव प्रसारण शुरू हो गया है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से इस लाइव प्रोग्राम को लांच किया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि इस बार के अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहाँ यूनाइटेड रिपब्लिक …

मुख्य सचिव ने किया  राज्य के कर्मचारियों को आभा आईडी बनवाने का आह्वान चंडीगढ़, 5 दिसंबर-हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में रहने वाले अपने सभी कर्मचारियों को आभा आईडी बनाने का आह्वान  किया  हैं। मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने बताया कि इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन से एक पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि आभा आईडी प्ले स्टोर या …

बिना टिकट यात्रियों से 10 गुना ज्यादा किराया वसूलेगी राजस्थान सरकार जयपुर, 5 दिसंबर। राजस्थान परिवहन रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए जाने पर निर्धारित किराए से 10 गुना के बराबर राशि वसूली जाएगी। रोडवेज प्रबंधन ने अधिभार राशि की वसूली के संबंध में पूर्व में जारी आदेशों के स्थान पर संशोधित …