सेना के पराक्रम पर गर्व लेकिन उसपर बीजेपी की राजनीती स्वीकार्य नहीं :सैलजा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि इस अभियान में पूरा देश और विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। सेना के पराक्रम पर हर देशवासी को गर्व है, जिसने बार-बार देश को गौरवान्वित किया है। हालांकि, उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी पर इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया। सैलजा ने कहा कि बीजेपी को इस पर राजनीति से बचना चाहिए, लेकिन पार्टी के नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं, जो दुखद है। उन्होंने मांग की कि बीजेपी को माफी मांगने के बजाय ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

हिसार में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैलजा ने कांग्रेस संगठन को लेकर कहा कि पिछले एक दशक से हरियाणा में संगठन नहीं बन सका, जिसके अभाव में पार्टी विधानसभा चुनाव में और मजबूती से नहीं लड़ सकी। उन्होंने कहा कि संगठन की कमी के कारण कार्यकर्ता अपने स्तर पर काम कर रहे थे और कुछ लोग पार्टी के उम्मीदवारों को हराने में लगे थे। पंजाब विधानसभा चुनाव पर सैलजा ने कहा कि वहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, जबकि AAP सरकार से लोग नाराज हैं और उसका भ्रष्टाचार सामने आ चुका है। शिरोमणि अकाली दल एक्सपोज हो चुकी है और बीजेपी का कोई वजूद नहीं है, ऐसे में जनता कांग्रेस पर भरोसा जताएगी।

ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी की राजनीति को अनुचित बताते हुए सैलजा ने कहा कि पूरा देश एकजुट है, लेकिन सत्ताधारी दल विपक्ष को गंभीरता से नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरूक है और वह बहकावे में नहीं आएगी। बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे नेताओं पर लगाम लगानी चाहिए। SYL नहर मुद्दे पर सैलजा ने कहा कि जब केंद्र में NDA और पंजाब में शिअद की सरकार थी, तब यह मामला सुलझ सकता था, लेकिन हरियाणा सरकार भी अपने हितों की रक्षा में नाकाम रही।

शशि थrरूर को प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने पर सैलजा ने कहा कि सरकार ने विपक्ष से नाम मांगने से पहले ही नाम तय कर दिए, लेकिन कांग्रेस के नेता देश का पक्ष मजबूती से रख रहे हैं। हरियाणा में बढ़ते नशे पर उन्होंने सरकार को नाकाम बताते हुए कहा कि प्रशासन और शासन इस मामले में पूरी तरह विफल है। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के बयान पर सैलजा ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। विधायक अशोक अरोड़ा और चंद्रप्रकाश के साथ दुर्व्यवहार पर उन्होंने सत्ताधारी पक्ष और अधिकारियों की मनमानी की निंदा की। विधानसभा चुनाव में अपनी चुप्पी पर सैलजा ने कहा कि पार्टी हित में चुप रहना ही उचित था।

इस दौरान जगन्नाथ (पूर्व सदस्य, HPSC), हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल बूरा, भूपेंद्र गंगवा, अश्विनी शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *