शिलाई विधानसभा का महिला लिंग अनुपात सबसे कम

  • शिलाई विधानसभा का महिला लिंग अनुपात 821, सबसे कम।
  • महिला मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष कार्य योजना।
  • परिवार रजिस्टर के साथ मतदाता सूची का मिलान जून में।
  • पात्र महिलाओं का पंजीकरण जुलाई तक पूरा होगा।
  • 04-05 जून को ग्राम पंचायतों में पंजीकरण अभियान।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद हिमाचल प्रदेश का महिला मतदाता लिंग अनुपात 981 है। जिला सिरमौर का लिंग अनुपात 921 है, जबकि विधानसभा क्षेत्र 59-शिलाई का महिला लिंग अनुपात 821 है, जो 31 चिन्हित विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम है।

 

महिला मतदाता लिंग अनुपात में सुधार के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पंचायत सचिवों द्वारा तैयार परिवार रजिस्टर के साथ मतदाता सूची का त्रैमासिक आधार पर मिलान करें। इस मिलान से पात्र महिला मतदाताओं की सूची बूथ लेवल अधिकारियों को दी जाएगी, ताकि उनका पंजीकरण किया जा सके। यह प्रक्रिया शिलाई विधानसभा क्षेत्र में शुरू हो चुकी है। जून 2025 में परिवार रजिस्टर और मतदाता सूची का मिलान होगा, और जुलाई 2025 तक पात्र मतदाताओं का पंजीकरण पूरा कर लिया जाएगा।

 

04 और 05 जून 2025 को शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालीकोटी, बांदली, और कांडो-भटनोल में नंदिता गुप्ता ने स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से पात्र महिला मतदाताओं के फॉर्म भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से भेजने के निर्देश भी दिए।

 

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी शिलाई डॉ. अभिषेक ठाकुर, और उपमंडलाधिकारी कफोटा निशा आजाद भी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *