राम मंदिर, कर्तारपुर कॉरिडोर से सांस्कृतिक पुनर्जागरण :तरुण चुग

समाचार सार :
  • भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित किया
  • मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना
  • 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, डीबीटी से ₹44 लाख करोड़ वितरित
  • 7.71 लाख किमी ग्रामीण सड़कें, वंदे भारत ट्रेनों से बुनियादी ढांचा मजबूत
  • राम मंदिर, कर्तारपुर कॉरिडोर से सांस्कृतिक पुनर्जागरण
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने जालंधर में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई थी।
उन्होंने इन वर्षों को जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और समग्र विकास की मिसाल बताया। चुग ने कहा कि भारत 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (1.86 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी) से बढ़कर अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (4.187 ट्रिलियन डॉलर) बन चुका है।
मोदी के नेतृत्व में गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी गई, जिससे 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए, जबकि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) लागू किया गया, जिससे ₹44 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे और बिचौलियों का सफाया हुआ।
चुग ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 52.5 करोड़ से अधिक लोगों को ₹33 लाख करोड़ से अधिक के ऋण दिए गए, जिनमें 68% महिलाएं शामिल थीं। फिनटेक क्रांति से मई 2025 तक UPI लेन-देन ₹25.14 लाख करोड़ को पार कर गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3.7 करोड़ ग्रामीण और 1.18 करोड़ शहरी परिवारों को घर मिले, साथ ही 3 करोड़ अतिरिक्त घरों की घोषणा हुई। जल जीवन मिशन से 15 करोड़ घरों में नल का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *