भारत के निशाने पर पाकिस्तान के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर

भारत के निशाने पर पाकिस्तान के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर

पिछले 36 घंटे से पाकिस्तान की परेशानी लगातार बढ़ रही है। पाकिस्तान के नेता और सेना के अधिकारी यह आशंका जता रहे हैं कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ कभी भी हमला बोल सकता है। लेकिन पाकिस्तान को यह खबर नहीं की हमला किस तरह और किस जगह पर बोला जाएगा।

यही कारण है कि घबराए हुए पाकिस्तान ने अब कठुआ के परगवाल स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा से कई चौकिया खाली कर दी है। डर इतना ज्यादा है कि वहां पर पाकिस्तान के झंडे भी नदारत हैं।

उधर पाकिस्तान का असली चेहरा उजागर करने के लिए भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसे चुनौती दे रही है।

भारत-पाकिस्तान को कई मंचों पर चुनौती दे रहा है। यूनाइटेड नेशंस में यह मामला उठाया गया कि किस तरह से पाकिस्तान ने भारत के 26 सैलानियों की नृशंस हत्या कर दी।

उसके बाद भारत ने एक डोजियर के जरिए अफगानिस्तान और रूस तक पाकिस्तान का मुखौटा उतारने की कोशिश की है। इस डोजियर में बताया गया है कि किस तरह से पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, और वजीरिस्तान में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चला रहा है।

इन प्रशिक्षण शिविरों में लश्करे तैयबा, जैश -ए – मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन समेत ISIS खोरसान जैसे आतंकवादी संगठनों के अड्डे हैं।

यह डोजियर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस स्वीकारोक्ति के बाद सामने आए हैं जिसमें उसने एक टेलीविजन इंटरव्यू में दावा किया था कि पाकिस्तान अमेरिका और ब्रिटिश सरकारों की शय पर पिछले तीन दशकों से आतंकवाद की गतिविधियां फैला रहा है.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से बैठक के बाद कहा है की सेना को टारगेट ,समय और हमले का तरीका तय करने की पूरी छूट है।
उसके लिए सरकारी इजाजत की जरूरत नहीं है।

उधर पाकिस्तान ने कुछ खुफिया सूत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि भारत अगले 24 से 36 घंटे के दौरान उसके खिलाफ हमला बोल सकता है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी हमले की आशंका जाहिर कर चुके हैं. विदेशी मीडिया में भी इस बात को लेकर चर्चा आम है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो सकता है।

पाकिस्तान सेना लगातार एलओसी पर सीजफायर वायलेशन कर रही है। बुधवार को भी सीजफायर तोड़ा गया जिसे भारतीय सेना ने तुरंत जवाब दिया। इस बारे में डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशंस इंडिया और पाकिस्तान ने हॉटलाइन पर बातचीत की है।

पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही एनआईए को बेसरान घाटी में 40 कारतूस मिले हैं। NIA मैं जिपलाइन वीडियो में दिखाई दे रहे एक कश्मीरी नागरिक नागरिक से भी पूछताछ की है।

उधर कश्मीर डिविजनल कमिश्नर ने कश्मीर घाटी के सभी होटलों जिनमें होमस्टे और गेस्ट हाउस आदि शामिल है ,एडवांस बुकिंग अमाउंट वापस करने का निर्देश दिया है.

अब सवाल यह है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच में युद्ध होता है तो पाकिस्तान की क्या कुवैत है. वह जंग में कितने दिन टिका रह सकता है।

भारतीय सुरक्षा विशेषाधियों के मुताबिक पाकिस्तान की सेना की अंदरूनी हालात बेहद खराब है. उसके टैंकों में डीजल नहीं है और उसका 88 फ़ीसदी गोला बारूद घर में बनाया गया है। भारतीय सेना पाकिस्तान से 3 गुना ताकतवर है इसके आगे पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा 7 दिन तक टिक सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *